ग्रहों के राजकुमार बुध दिसंबर में दो बार करेंगे राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। यदि आप शिक्षक, सलाहकार या फिर किसी तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो इस दौरान आपके लिए कुछ नए और अच्छे अवसर आ सकते हैं। इस महीने धार्मिक कार्यों की तरफ भी आपका झुकाव बढ़ेगा। साथ ही कहीं तीर्थ यात्रा पर भी जाने की योजना बन सकती है।