Budh Asta Ka Rashiyon par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानव जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव पड़ता है। ग्रह नक्षत्रों का राशि परिवर्तन करना, उनका अस्त या उदय होना सभी मनुष्यों पर सकरात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। 7 जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 19 जून, 2023 की सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। । बुध की अस्त अवस्था से मानव जीवन पर दोनों प्रकार का प्रभाव देखने को मिलेगा। वृषभ राशि में बुध के अस्त होने के फलस्वरूप जातक के अंदर आत्मविश्वास की कमी आ सकती है और जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान धार्मिक और अध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से आपको मदद मिलेगी। मगर कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके जीवन पर बुध ग्रह के अस्त होने नकारात्मक प्रभाव आ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां