फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay 2025: साल 2024 खत्म होने से पहले कर लें 4 उपाय, नए साल में मिलेंगे शुभ परिणाम

Fri, 13 Dec 2024 06:22 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर लोगों के दिमाग में आने वाले नए साल को लेकर कई सवाल होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपायों से आप अपने आने वाले साल को शुभ परिणामों से भर सकते हैं, और मनचाही मुरादों को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नए साल से पहले करें ये उपाय - फोटो : freepik
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव को लेकर कई तरह के उपाय बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। नए साल को आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। हर कोई नए साल से कई उम्मीदें लगाए बैठा है। पर क्या आने वाला साल 2025 में आपकी किस्मत साथ देगी? क्या सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे? अक्सर लोगों के दिमाग में ऐसे सवाल आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपायों से आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं और नए साल में शुभ परिणाम प्राप्त सकते हैं। इन उपायों से न केवल आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी बल्कि शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कौन से वो 4 आसान उपाय हैं जो आप साल के अंत में कर सकते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सकता है। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक्ता आती है। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शनिदेव के ये चढ़ाएं - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव को चढ़ाएं तिल-तेल
शनि देव को तिल और तेल चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल का तेल का दीपक जलाने से शनि दोष घटता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन व्रत रखना भी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही शनिदेव को नीले रंग के फूल बहुत प्रिय हैं। नीले फूल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते हैं। नीले फूलों के अलावा शनिदेव को काले तिल और उड़द की दाल भी चढ़ाई जा सकती है।

4 of 5
पीपल का पेड़ - फोटो : freepik
पीपल पर चढ़ाएं जल
पीपल के पेड़ को देव वृक्ष माना जाता है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है। रोजाना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से व्यक्ति को आत्मविश्वास और शक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलता हुआ दीपक - फोटो : freepik
पीपल के पास जलाएं दीपक
पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। दीपक जलाते समय 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें