भगवान विष्णु की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके और जीवन साथी को बीच में मनमुटाव बना हुआ है तो गुरुवार के दिन घर के पूजास्थान पर पीले रंग का आसन बिछाकर बृहस्पति भगवान की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। अब उसपर गंगाजल छिड़के। इसके बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ बृहस्पति देव का पूजन करें। सबसे पहले बृहस्पति देव के समक्ष शुद्ध देशी घी का दीपक प्रज्वलित करें। पूजन में पीली चीजों को शामिल करें जैसे तिलक के लिए हल्दी, चने की दाल, पीले रंग का मिष्ठान आदि। पूजन के बाद सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें।