फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, तरक्की के साथ मिलेगा प्यार भी

Wed, 25 Jan 2023 05:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Basant Panchami Upay - फोटो : अमर उजाला
Basant Panchami 2023 Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है।  इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। वसंतोत्सव की शुरुआत होती है। ये वसंतोत्सव होली तक चलता है। इस उत्सव को मदनोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान, कला और संगीत की प्रतीक मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वसंत पंचमी के दिन कुछ खास उपायों को करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। आइए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन करने वाले उपायों के बारे में। 
Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा शुभ फल
विज्ञापन

2 of 7
बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
  • दाम्पत्य जीवन में प्यार बरकरार रखना चाहते हैं तो वसंत पंचमी के दिन भगवति रति और कामेदव की पूजा करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
  • यदि अपने बच्चे को उच्चशिक्षा दिलाना चाहते हैं तो वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै नमः' का एक माला, यानी 108 बार जप करें। 

4 of 7
बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय
  • लिवर संबंधी समस्या है तो वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के चावल बनाकर, सबसे पहले देवी मां को भोग लगाएं और उसके बाद स्वयं पीले चावल खाएं। ऐसा करने से आपका लिवर बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय
  • वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का भी विधान है। यदि इस दिन आपको अनार की कलम को या संभव हो तो सोने की सलाई को शहद में डुबोकर बच्चे की जीभ पर मां सरस्वती का ध्यान करते हुए 'ऐं’ लिखें। इस उपाय को करने से आपका बच्चा अच्छा वक्ता बनेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : SELF
  • यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच मनमुटाव चल रहा है तो वसंत पंचमी के दिन एक सफेद कोरे कागज पर सिंदूर से ‘क्लीं’ लिखकर, उसे मोड़कर अपने पार्टनर के कपड़ों की अलमारी में रख दें। जब मनमुटाव खत्म हो जाए तब उस पर्ची को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  • वसंत पंचमी के दिन बच्चे का हाथ पकड़कर काले रंग की स्लेट पर कुछ न कुछ जरूर लिखवाना चाहिए। दरअसल, इस क्रिया को अक्षराम्भ कहते हैं। ऐसा करने से पढ़ाई के क्षेत्र में बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें