फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, परीक्षा में मिलेगी कामयाबी

Tue, 16 Feb 2021 02:33 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Basant Panchami 2021: आज बसंत पंचमी का उत्सव है। यह पर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद अहम माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन विद्यालयों में मां सरस्वती की आराधना होती है। धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। जीवन में मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए विद्यार्थियों को आज के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं -  
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
इस राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन लाल रंग की कलम मां सरस्वती को अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
मां को सफेद रंग की कलम अर्पित करने से आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। आप निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को हरे रंग की कलम मां सरस्वती को अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी स्मरण शक्ति मजबूत होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती जी को लाल रंग की कलम अर्पित करेंगे तो शिक्षा में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
बसंत पंचमी के दिन मां को केसरिया रंग की कलम अर्पित करने से शिक्षा और विद्या बेहतर होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को हरे रंग की कलम मां सरस्वती को अर्पित करना चाहिए। इससे आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि
मां सरस्वती जी को काले रंग या नीले रंग की कलम अर्पित करें। इससे आपका सांसारिक चीजों से मन हटेगा और आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन लाल रंग की कलम मां सरस्वती को अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंग की कलम अर्पित करें। यह उपाय करने से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
मां शारदा को काले या नीले रंग की कलम अर्पित करें। इससे आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
बसंत पंचमी के दिन मां शारदा को नीले रंग की कलम अर्पित करें। इससे आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती जी को पीले रंग की कलम अर्पित करें। यह उपाय करने से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आपको गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें