आज बेरोजगारी और महंगाई के दौर में पैसा कमाना जितना मुश्किल होता है, उसे बचाना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे। वह अपने परिवार को एक संपन्न जीवन दे सके। नौकरी और पैसा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, क्योंकि व्यक्ति नौकरी से जो अर्जन करता है। उसी से अपना जीवन यापन करता है, इसलिए ये दोनों चीजें हर व्यक्ति के जीवन में बहुत मायने रखती हैं। प्राचीन समय से ही लोग अपने जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ उपायों को करते आ रहे हैं। ये उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। धन प्राप्ति और नौकरी की समस्याओं को दूर करने के लिए आप भी इन कारगर उपायों को कर सकते हैं।