फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आसान उपायों को करने से होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Fri, 16 Oct 2020 07:26 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जीवन यापन और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन का होना बहुत आवश्यक होता है। धन की कमी के कारण व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है जिससे मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसलिए धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत आवश्यक होता है। इनकी कृपा से किसी भी प्रकार की सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहती है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी उनके यहां स्थाई रुप से निवास करें। लेकिन कुछ कारणों से धन संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे। जानते हैं किन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी आएंगी आपके द्वार...

 
विज्ञापन

2 of 5
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत और पूजन करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इस दिन मां की पूजा-आराधना करे से वे प्रसन्न होती हैं। इसलिए अगर आपको धन संबंधित परेशानियां है। तो शुक्रवार के दिन आपको व्रत करना चाहिए। मां लक्ष्मी को केसर की खीर का भोग लगाएं और विधि-विधान से उनकी पूजा अर्चना करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मां लक्ष्मी
सनातन धर्म में महिलाओं को मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा माना गया है। इसलिए जिन घरों में स्त्रियों की सम्मान होता है उस घर में मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि करती हैं। लेकिन जिन घरों में स्त्रियों का अपमान किया जाता है। वहां से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं। इसलिए महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

4 of 5
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए मोर पंख घर में रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक होता है। इसलिए कुंडली में शुक्र का मजबूत होना आवश्यक है। शुक्र की कमजोर स्थिति के कारण आपको धन संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में मोर के पंख लाकर रखने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वास्तु दोष को दूर करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके घर में किसी तरह का वास्तु दोष है तो भी घर में धन संचय नहीं हो पाता है या धन संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए वास्तु के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए किसी वास्तु शास्त्री से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा घर की छत पर कबाड़ इकट्ठा न होने दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें