फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन की बरकत और आमदनी बढ़ाने के लिए करें ये अचूक उपाय

Mon, 12 Oct 2020 03:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धन प्राप्ति को उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
लोग धन कमाने के लिए भरपूर मेहनत करते हैं क्योंकि जीवनयापन और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन का होना बहुत आवश्यक होता है। समय पड़ने पर धन का उपयोग हो सके इसलिए लोग अपने पैसे को बचाकर रखना चाहते हैं। लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी भी होती है। जिसके कारण बहुत कोशिश और मेहनत करने पर भी धन का अभाव रहता है या फिर बिना कारण के खर्च बढ़ जाते हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आपकी आमदनी बढ़ने लगती है और धन संचय भी होने लगता है।  
विज्ञापन

2 of 6
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, इसलिए जब भी आप अपने पैसों को बैंक में जमा करने जाएं या कहीं पर निवेश करें तो लक्ष्मी जी का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जाप करते हुए जाएं। मां लक्ष्मी विष्णु जी की संगिनी हैं इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप विष्णु मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इससे धन की बरकत बनी रहती हैं।
  • ॐ महालक्ष्म्यै नम:।।
  • ॐ ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।।
  • ॐ विष्णवे नम:।।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:।।
  • ॐ नमो नारायण:।।
आप मन ही मन इनमें से किसी एक मंत्र का जाप कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तुलसी में दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार के दिन को मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इसलिए धन प्राप्ति को उपाय के लिए यह दिन शुभ माना जाता है। धन संचय के लिए प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रुप से तुलसी के  पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और ''ॐ श्रीं श्रीं श्रीं'' मंत्र का जाप करें। इससे आपके धन में बरकत होती है।

4 of 6
कार्यस्थल की टेबल पर मोती शंख रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। व्यापार या नौकरी में आमदनी की बढ़ोत्तरी करने के लिए मोती शंख को अपने काम की टेबल पर रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके धन में बरकत होती है।
विज्ञापन

5 of 6
कौड़ी
वास्तु में सफेद कौड़ियों का बहुत महत्व माना गया है। धन प्राप्ति को लिए आप कौड़ियों से जुड़े कुछ उपाय भी कर सकते हैं। धन रखने के स्थान पर कुछ कौड़ियां और चांदी के सिक्के लेकर तिजोरी या फिर धन रखन के स्थान पर रखनी चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, और स्थाई रुप से निवास करती हैं। जिससे धन की बरकत और आवक बनी रहती है। कौड़ियों को हल्दी या केसर में रंग कर भी धन स्थान  पर रखने से धन की बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिव मंदिर में चावल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसी शिव मंदिर में जितनी आपकी क्षमता हो उतने चावल लेकर जाएं। उन चावलों में से अंजुरी में चावल (दोनों हाथ को जोड़ने पर बनने वाला स्थान) भरकर शिव जी को अर्पित करें और शिव जी से धन प्राप्ति को लिए प्रार्थना करें। बाकी बचे हुए चावल जरुरतमंद लोगों को दान कर दें। यह उपाय शुक्ल फक्ष के शुक्रवार को करें। यह उपाय करने से आमदनी बढ़ती है।
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें