फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार के दिन क्या करने से होता है फायदा, क्या करना माना गया है वर्जित

Mon, 12 Oct 2020 03:13 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सोमवार के दिन के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन होता है। यह दिन शिव जी की आराधना का दिन भी होता है। शिव जी को जहां सभी देवों में सबसे ऊपर स्थान दिया जाता है तो वहीं चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। चंद्रदोष होने का सीधा प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। शिव जी की कृपा पाने और चंद्रमा को मजबूत रखने के लिए सोमवार के दिन कुछ कार्य करने चाहिए, लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही भी होती है। 
विज्ञापन

2 of 8
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को व्रत करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
चंद्रमा को मन कारक माना गया है इसलिए चंद्रमा की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति के स्वभाव में उग्रता आ जाती है। जिन लोगों के स्वभाव में ज्यादा उग्रता रहती है, उन्हें सोमवार के दिन उपवास रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 8
निवेश के लिए सोमवार का दिन सही रहता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अगर आप किसी तरह का निवेश करना चाहते हैं। चाहे वह सोना-चांदी हो या फिर शेयर मार्केट सोमवार का दिन ये कार्य करने के लिए उचित रहता है।
 
 

4 of 8
भवन निर्माण के लिए सोमवार का दिन सही रहता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सोमवार का दिन किसी नए कार्य जैसे भवन निर्माण का आरंभ करना या नौकरी आदि का पदभार संभालने के लिए शुभ रहता है।
 
 
विज्ञापन

5 of 8
सोमवार को शिव जी की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करनी चाहिए और माथे पर भस्म का तिलक करना चाहिए। इससे शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

6 of 8
सोमवार के दिन किन दिशाओं में कर सकते है यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexels
सोमवार का दिन दक्षिण, पश्चिम और वायव्य की ओर यात्रा करने के लिए उचित रहता है। लेकिन इस दिन आग्नेय या फिर उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

7 of 8
सोमवार को खाने में शक्कर का प्रयोग न करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
सोमवार के दिन खाने में शक्कर का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि शक्कर को चंद्रमा का भोजन माना गया है। अगर आपको चंद्र से किसी प्रकार का कष्ट है तो सोमवार के दिन शक्कर का बिलकुल भी न करें।
 
 
विज्ञापन

8 of 8
दूध और घी के क्रय विक्रय के लिए सोमवार का दिन उचित रहता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
सोमवार के दिन दूध और इससे बनी चीजों जैसे घी आदि की खरीददारी या फिर विक्रय कर सकते हैं लेकिन इस दिन किसी को दूध और सफेद रंग के वस्त्र दान नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें