फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ज्योतिषी उपाय जिनसे चमक जाती है हर किसी की किस्मत...

Thu, 20 Aug 2020 06:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
astrology
ज्योतिष शास्त्र में परेशानियों से छुटकारा पाने और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति इन उपायों को अपनाता है तो उनके जीवन में परेशानियों का अंत हो जाता है और सुख-शांति आती है। आइए जानते है कुछ उपायों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
palmistry
रोज सुबह अपनी हथेलियां देखें
प्रतिदिन सुबह उठने के बाद अपनी हथेलियों को निहारना चाहिए और इसके बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर फिराना चाहिए। मान्यता है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और कलाई की ओर वाले भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए सुबह हथेली देखना शुभ माना गया है।
विज्ञापन

3 of 11
गोमूत्र - फोटो : पीटीआई
पहली रोटी गाय को खिलाएं
 हर दिन जब सुबह भोजन बने तो पहली रोटी गाय को खिलाना चाहिए। माना जाता है कि गाय के शरीर में वास कर रहे सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।

 

4 of 11
बुलेट एंट (चींटी) - फोटो : Social media
प्रतिदिन चींटियों को आटा डालें
चीनी मिला हुआ आटा चीटिंयों को खिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। यही पुण्य आपकी किस्मत बदलने में सहायक होता है।
विज्ञापन

5 of 11
god
देवताओं को फूल चढ़ाएं
घर में बने पूजा स्थल में देवी-देवताओं को फूलों से सजाना चाहिए। ध्यान रहे कि फूल ताजे हों और स्नान करने के बाद ही तोड़े गए हों। सच्चे मन से फूल चढ़ाने पर देवी देवता प्रसन्न होते हैं और इंसान के जीवन विघ्नों को दूर करते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
broom vastu tips
सुबह घर में झाड़ू लगाएं
माना जाता है जिस घरों में हमेशा साफ-सफाई होती है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए हर दिन सुबह घर पर झाड़ू पोछा लगाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

7 of 11
मछली - फोटो : pixabay
मछलियों को दाना खिलाना शुभ 
अपने घर के आसपास स्थित तालाब, नदी या झील में रोज मछलियों को कुछ खाने के लिए जैसे आटे की गोलियां बनाकर डालें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही आसान उपाय है।
 

8 of 11
god
माता-पिता का आशीर्वाद लें
घर से जब भी बाहर निकलें तो अपने बुजुर्गों का पैर छूकर आर्शीवाद लें। ऐसा करने से आपकी खराब चल रही ग्रह दशा में सुधार होगा और परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।

9 of 11
pipal
पीपल पर जल चढ़ाएं
प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान का विष्णु का वास होता है और इससे वह प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
 

10 of 11
खाली हाथ घर न जाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी शाम के वक्त काम करने के बाद वापस घर जाएं तो साथ में कुछ न कुछ अपने साथ अवश्य ले जाना चाहिए। इससे घर पर सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

11 of 11
god
जब भी घर से बाहर निकले उस समय अपनी जेब से कुछ पैसे निकालकर घर पर बने पूजा स्थल में रखें और वापस आने पर उसे गुल्लक में डाल दें। ऐसे करने से धन कमाने में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें