फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lizards Omens: गृह प्रवेश के समय ऐसी छिपकली देखना होता है अशुभ, जानें छिपकली से जुड़े ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में

Sat, 21 May 2022 05:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शकुनशास्त्र में पशु-पक्षियों और कीड़े मकोड़ों से आने वाली शुभ अशुभ घटनाओं को जानने का तरीका बताया गया है। - फोटो : iStock
Lizards Omens: शकुनशास्त्र में पशु-पक्षियों और कीड़े मकोड़ों से आने वाली शुभ अशुभ घटनाओं को जानने का तरीका बताया गया है। वर्तमान समय में पशु-पक्षी व जीव-जंतु से जुड़े शकुन-अपशकुन की बातों पर पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता, लेकिन शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों आदि से प्राप्त होने वाले संकेतों का स्पष्ट वर्णन मिलता है। इनमें छिपकली के शरीर पर गिरने का भी बड़ा महत्व बताया गया है। हम सभी के साथ कई बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर पर कोई ना कोई कीड़ा-मकौड़ा गिर जाता है। पर क्या आपको पता है कि इन कीड़े-मकौड़ों के गिरने से आपकी किस्मत बदलती है। हमारे जीवन में चल रहे ग्रह-नक्षत्र की चाल भी बदल जाती है।  हमारे घरों में सामान्य रूप से पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें संकेत देती है।  ये संकेत शुभ फल देने वाले भी हो सकते हैं अशुभ फल देने वाले भी। आइए जानते हैं छिपकली से जुड़े ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
जानें छिपकली से जुड़े संकेतों के बारे में
दाहिने गाल पर छिपकली गिरे 
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो उसे एशो-आराम मिलता है और सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
जानें छिपकली से जुड़े संकेतों के बारे में
नाभि पर गिरने पर 
छिपकली अगर किसी व्यक्ति की नाभि  पर गिरे तो उस व्यक्ति को पुत्र होने की संभावना बन सकती है, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है।

4 of 6
जानें छिपकली से जुड़े संकेतों के बारे में
यदि छिपकली बाईं ओर आए तो 
शकुन शास्त्र की मानें तो छिपकली किसी व्यक्ति के दाई ओर से चढ़कर बाईं ओर उतर जाए तो इसे प्रमोशन का संकेत समझना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
जानें छिपकली से जुड़े संकेतों के बारे में - फोटो : Getty Images
छिपकली की आवाज सुनाई देने पर 
दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जानें छिपकली से जुड़े संकेतों के बारे में - फोटो : lizard
छिपकली से जुड़े अपशकुन
  • शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली अगर किसी व्यक्ति के बाएं हाथ पर गिरे तो धन हानि की संभावना बनती है या कहीं पैसा अटक सकता है।
  • नए घर में प्रवेश करते समय मरी हुई छिपकली का दिखना अशुभ माना जाता है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को बीमार होने का भय बना रहता है। 
  • दो छिपकलियां लड़ती हुई दिखे तो किसी प्रियजन से बिछड़ने का दुख रहना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें