फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृहस्पति की मजबूती के लिए गुरुवार को करें ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां

Sat, 22 Aug 2020 05:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पति देव
विज्ञापन

गुरुवार का दिन विष्णु जी का दिन माना गया है, इस दिन केले के वृक्ष की पूजा की जाती है। बृहस्पति ग्रह का संबंध धन से माना जाता है। कुंडली में गुरु की खराब स्थिति के कारण जातक के विवाह में बाधाएं आती हैं। साथ ही आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करके आप कुंडली में गुरु को मजबूत कर सकते हैं साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। जानते हैं गुरुवार के दिन के उपाय..

विज्ञापन
Trending Videos

  • अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है और आपके विवाह में बाधा आ रही है तो आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत रखना चाहिए। इससे कुंडली में गुरुग्रह मजबूत होगा, और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। 
  • विष्णु भगवान पीला वस्त्र धारण करते हैं। इसलिए उन्हें पीताम्बर धारी भी कहा जाता है। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा होती है।
  • गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, न ही इस दिन साबुन शैम्पू का प्रयोग करना चाहिए। गुरुवार के दिन दैनिक सफाई के अलावा किसी प्रकार की साफ सफाई नहीं करनी चाहिए। 
  • गुरुवार के दिन किसी काली गाय को पीले लड्डू खिलाना चाहिए इससे आपका रुका हुआ धन मिल जाता है। इससे संपत्ति के विवाद से भी छुटकारा मिलता है। 
     
विज्ञापन

  • गुरुवार के दिन नहाने के पानी में सात चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए। इससे सारें बिगड़ते हुए काम बन जाते हैं। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
  • गुरुवार के दिन अपने आभूषणों की पूजा करनी चाहिए, पीला रंग और सोना विष्णु जी को प्रिय है, इसलिए इस दिन सोने के आभूषण धारण करना भी अच्छा रहता है।
  • गुरुवार की पूजा में चने की दाल का प्रयोग किया जाता है इस दिन चने की दाल का दान करना भी शुभ रहता। इससे धन से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं साथी ही मानसिक शांति का अनुभव भी होता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें