साल 2021 आपके जीवन में दस्तक देने वाला है। आने वाला साल आपका भाग्यशाली हो, ऐसी कामना आपके मन में जरूर होगी। लाल किताब के उपाय से आप साल 2021 को अपने अनुकूल बनाने में सफल हो सकते हैं। इसमें बताए गए उपाय आपको अपनी राशि के अनुसार करना है। लाल किताब अपने सरल और अचूक उपाय के लिए प्रसिद्ध है और इसमें बताए गए उपाय बेहद सरल और कारगर होते हैं। आपकी राशि के अनुसार, साल 2021 के लिए लाल किताब के उपाय इस प्रकार हैं-
नए साल में आपको गहरे (डार्क) रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। आपके लिए सोने से निर्मित आभूषण धारण करना शुभफलदायी होगा। अपने पर्स में चांदी का सिक्का जरूर रखें और धन उधार लेने से बचें।
लाल किताब के अनुसार, साल 2021 में आप खाने के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें। शुभ-मुहूर्त व तिथि में पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान-दक्षिणा अवश्य करें। प्रापॅर्टी की खरीद फरोख्त में सावधानी रखें।
4 of 13
मिथुन
मिथुन
लाल किताब के अनुसार, नए साल में आप चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग न करें। जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें। झूठ बोलने और किसी को अपशब्द कहने से बचें। हमेशा महिलाओं का सम्मान करें। घर की महिलाओं को उपहार दें।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
लाल किताब के अनुसार साल 2021 को भाग्यशाली बनाने के लिए आपको सोने से पहले दूध में हल्दी और केसर मिलाकर पीना चाहिए। नित्य माथे और नाभि पर चंदन का लेप लगाना आपके लिए शुभ फलकारी होगा। शनिवार को बादाम और तेल का दान करें।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह
लाल किताब के मुताबिक अपने नए साल को कामयाब बनाने के लिए आपको बड़े बुजुर्गों का सम्मान और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। हफ्ते में एकबार आसपास के किसी मंदिर जाकर साफ-सफाई जरूर करें। सप्ताह में एकबार किसी काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
लाल किताब के अनुसार, साल 2021 में कामयाबी पाने के लिए आपको बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद लेना चाहिए। अगर संभव हो सके घर के मंदिर के किसी कोने में सोने का का सिक्का रखें। किसी गरीबों की मदद जरूर करें।
8 of 13
राशि
तुला
वर्ष 2021 को शानदार बनाने के लिए आपको अपने सिर पर सरसों का तेल लगाने से बचना चाहिए। गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें। भोजन के लिए चांदी व तांबे के बर्तनों का प्रयोग करें। नित्य सुबह-शाम मंदिर में पूजा करें।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
लाल किताब के अनुसार, नया साल आपके लिए भाग्यशाली हो, इसके लिए आपको किसी गरीब को दूध और चावल दान करना चाहिए। कोई भी चांदी का आभूषण धारण करना आपके लिए शुभ होगा। मंगलवार के दिन बंदरों की सेवा करें।
10 of 13
राशि
धनु
लाल किताब के अनुसार, नए साल को लकी बनाने के लिए आपको नित्य पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपका भाग्य प्रबल होगा। उंगली में सोने की अंगूठी धारण करें तो लाभकारी होगा।
11 of 13
राशि
मकर
लाल किताब के अनुसार, नए साल में कामयाबी पाने के लिए आपको चींटियों को आटा खिलाना चाहिए। हाथ में लोहे का छल्ला पहनना आपके लिए शुभ होगा।
12 of 13
राशि
कुंभ
अपने साल 2021 को शानदार और जबरदस्त बनाने के लिए आपको लाल किताब के कुछ आसान उपाय करने की जरूरत है। आपको खाना खाते समय चांदी के बर्तन का प्रयोग करना शुभ होगा। बैडरूम में कोई भी लोहे का सामान न रखें।
लाल किताब के अनुसार, साल 2021 में आपको सफलता पाने के लिए बहती हुई दरिया में सिक्का प्रवाहित करें और जरूरतमंदों को हरसंभव दान करे। यह उपाय आपके लिए बेहद कारगर होता है।