फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तुला राशि के हैं आप, तो करें ये ज्योतिषीय उपाय, सारी मुश्किलें होंगी दूर

Fri, 06 Mar 2020 04:13 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashi
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान सातवां हैं। इस राशि व्यक्ति मनमौजी होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं तुला राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
maa lakshmi
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
जीवन में स्थिरता, प्रगति एवं सुख समृद्धि पाने के लिए इस तुला राशि वाले जातकों को प्रतिदिन मां लक्ष्मी जी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इसके अलावा बुधवार के दिन अपने घर मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दांपत्य जीवन में आ रही चुनौतियां होंगी दूर
यदि आप शादीशुदा हैं और आपके दांपत्य जीवन में तनाव की समस्या बनी हुी है तो आपको मंगलवार के दिन लाल वस्त्र में जटायुक्त नारियल बांधकर बहते हुए जल में उसे प्रभावित करें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।

4 of 6
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कर्ज से मुक्ति पाना हो तो करें ये उपाय
यदि आपका जीवन कर्ज के बोझ तले दबा है तो दीपावली की रात्रि में लक्ष्मी पूजन के समय कमल गट्टे की माला माता के चरणों में पूजा के दौरान रखें और पूजा के बाद उसे अपनी तिजोरी पर रख लें। ऐसा करने से जल्दी आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
Education
शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए करें यह उपाय
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कुछ आप चीटियों को रोजाना आंटा खिलाएं। शुक्रवार के दिन अपने शरीर पर कोई गुलाबी रंग का वस्त्र पहनें तथा इत्र लगाएं। ये उपाय आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हीरा - फोटो : Social media
तुला राशि के जातक धारण करें
तुला राशि के जातकों को रत्न में हीरा, जड़ी में अरंड मूल और रुद्राक्ष में छह मुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा और आपको इस ग्रह से संबंधित शुभ फल प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें