फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: धन-समृद्धि पाने के लिए मकर राशि वाले करें ये उपाय

Fri, 13 Mar 2020 03:06 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashi
मकर राशि का स्वामी शनि होता है। राशिचक्र की यह दसवीं राशि है। इस राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। मनोरंजन करने वाले होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं। कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा भी नहीं होता है। ये बाचाल प्रवृति के होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है। ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि वालों के लिए उपाय बताए गए हैं, ये उपाय करने से जातकों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
धन समृद्धि पाने के लिए करें ये काम
धन-समृद्धि और वैभव प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातकों को एक आसान उपाय करने की आवश्यकता है। इस उपाय के तहत अपने गल्ले या तिजोरी में नीले रंग का वस्त्र विछाएं। वहीं पर्याप्त धनार्जन के बाद भी आप धन बचत करने में असफल हो रहे हैं तो आपको केले के दो पौधे लगाने चाहिए और उसका पालन-पोषण करना चाहिए। साथ ही आपको नित्य उसके समक्ष दीपक भी जलाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस उपाय से शादी-ब्याह में आ रही परेशानी होगी दूर
यदि आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है या विवाह योग्य होने पर भी शादी नहीं रो रही है तो समाधान के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में शिवलिंग पर कच्चे दूध में शहद मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें और अपने शयन कक्ष में मोर पंख लगाएं। इस उपाय को करने से आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मन की एकाग्रता के लिए करें यह उपाय
यदि आपका मन बेचैन है और एक जगह नहीं लग रहा है तो इसके लिए आपको गुरुवार के दिन किसी मंदिर में केले का पौधा लगाना चाहिए। इसके साथ ही उस पौधे का संरक्षण और संवर्धन भी करना चाहिए। गुरुवार के दिन उस पौधे के समीप आटें से बने गौघृत का दीपक जलाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
Education - फोटो : पेक्सेल्स
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए करें यह काम
मकर राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शनिवार को छाया पात्र का दान करना चाहिए। इसके लिए किसी मिट्टी अथवा लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर अपनी छाया देखें और उसे दान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुद्राक्ष
मकर राशि वालों को क्या पहनना चाहिए?
मकर राशि वालों का स्वामी शनि ग्रह है। अतः इस राशि के जातकों को शनि की शांति के लिए नीलम रत्न, सात मुखी रुद्राक्ष और धतूरे की जड़ी को धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें