Astro Remedies To Control Anger : गुस्सा करना हर इंसान का स्वभाव होता है। आज के बदलते समय, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से इंसान का चिड़चिड़ा होना और गुस्सा करना जायज हो गया है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुछ ज्यादा ही गुस्सा आता है। ऐसे लोग बात-बात पर गुस्सा करते हैं या फिर बेवजह ही किसी भी व्यक्ति पर भड़क जाते हैं। अगर आपके साथ भी ही होता है। आप भी बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं तो इसका कारण ग्रह दोष भी हो सकता है। गुस्सा केवल व्यवहार और दिमाग से ही जुड़ा नहीं है। बल्कि राहु और मंगल दोष के चलते भी व्यक्ति को ज्यादा गुस्सा आता है। हालांकि इसके लिए भी ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके के जरिए आप ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करके गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन ज्योतिष उपायों के बारे में जिसके जरिए गुस्से को कम किया जा सकता है....