धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य आरोग्य देता है। चंद्र धन-संपत्ति देता है। मंगल व्याधियों यानी रोगों का निवारण करता है। बुध बल देता है। बृहस्पति आयु बढ़ाता है।
विज्ञापन
1 of 8
दिन के अनुसार इन देवताओं की पूजा करने सकारात्मक फल मिल सकते हैं। धर्मग्रंथों में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है।
ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग देवता बताए गए हैं। इन सात दिनों पर ग्रहों का अपना प्रभाव होता है। दिन के अनुसार इन देवताओं की पूजा करने सकारात्मक फल मिल सकते हैं। धर्मग्रंथों में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ रहता है। वार के हिसाब से देवताओं की पूजा करने से लाभ प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य आरोग्य देता है। चंद्र धन-संपत्ति देता है। मंगल व्याधियों यानी रोगों का निवारण करता है। बुध बल देता है। बृहस्पति आयु बढ़ाता है। शुक्र भौतिक सुख प्रदान करता है। शनि मृत्यु का भय दूर करता है।
विज्ञापन
2 of 8
surya
रविवार को सूर्य पूजा-
सूर्य नारायण अपार शक्ति और तेज के देवता हैं।सूर्य से ही पृथ्वी पर जीवन है,प्रकाश है।हमारी आत्मा में जो प्रकाश है,वह भी सूर्य का ही प्रतिबिम्ब है। सूर्य भगवान की कृपा पाने के लिए हर रोज सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। रविवार को तांबे के लोटे में जल भरें, पुष्प डालें और सूर्य को अर्पित करें।
विज्ञापन
3 of 8
moon
- फोटो : istock
सोमवार को चंद्र की पूजा-
भगवान शंकर की सोमवार की पूजा करने से सभी ग्रह शांत होते हैं तथा प्रसन्न होते हैं, लेकिन इसमें चंद्रमा प्रमुख होता है। चंद्र को भगवन शिव ने धारण भी किया है अत: इस कारण से शिव पूजा के साथ साथ चंद्रमा कि शुभता भी प्राप्त होती है जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि आती है।
4 of 8
Hanuman Ji
- फोटो : iStock
मंगलवार को मंगल की पूजा-
मंगल दोष का प्रभाव कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भी मांगलिक दोष कम होता है। मंगल के लिए मंगलवार को शिवलिंग पर लाल मसूर चढ़ाएं। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में ही होती है। मंगलवार को शिवलिंग पर लाल गुलाब चढ़ाएं।
विज्ञापन
5 of 8
Budh Uday
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बुध की पूजा करें
वैदिक मान्यताओं के अनुसार श्री गणेश की पूजा का विशेष दिन बुधवार बताया गया है। इसके साथ इस दिन बुध ग्रह की प्रसन्नता के लिए भी पूजा की जाती है, क्योंकि बुधवार के स्वामी बुध ग्रह भी है। बुध और गणेश दोनों ही बुद्धि के कारक माने जाते हैं। अत: इस दिन बुद्धि के दाता श्री गणेश की मोदक का भोग लगाकर पूजा करने से ज्ञान का वरदान प्राप्त होता है, और बुध ग्रह भी होता है शांत।बुध ग्रह के लिए हर बुधवार हरी मूंग का दान करें। गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
विज्ञापन
6 of 8
lord vishnu
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बृहस्पति की पूजा
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना एवं व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं वहीँ बृहस्पतिदेव की कृपा से आराधक के सारे कार्य सम्पन्न हो जाते हैं।देवगुरु बृहस्पति की पूजा भी शिवलिंग रूप में ही की जाती है। इसीलिए हर गुरुवार शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : iStock
शुक्रवार को करें शुक्र की पूजा
शुक्र ग्रह के मजबूत होने से भौतिक सुख, यश, धन और खुशहाल दांपत्य जीवन होता है। शुक्रवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। इस दिन सुबह जल्दी उठकर साफ कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करें और सफेद मिठाई और सफेद फूल चढ़ाएं। इस तरह शुक्र को भी शांत किया जा सकता है।
हर शनिवार ग्रहों के न्यायाधीश शनि की पूजा करें। शनि को तेल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।