Astro Tips in Hindi: जीवन में हर कोई खूब तरक्की करना चाहता है। प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके पास एक अच्छी नौकरी हो या व्यापार में कामयाब हो। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं। कुछ लोगों तो कम मेहनत में ही सफलता मिल जाती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें तमाम मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। यदि आपको भी मेहनत के बाद सफलता नहीं मिल रही है तो आप ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की पाने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। आज हम आपके लिए ज्योतिष के इन्हीं उपायों को लेकर आए हैं, जिसके जरिए आपकी नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
शनि को बनाएं शक्तिशाली
ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह कर्म के फलदाता हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।