फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा घर

Mon, 10 Apr 2023 10:24 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Akshaya Tritiya 2023 Upay: इस साल 22 अप्रैल 2023, शनिवार को अक्षय तृतीया है। पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत ही खास माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्यों के लिए ये दिन शुभ होता है। यही वजह है कि लोग अक्षय तृतीया के दिन बिना मुहूर्त देखे ही विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। सोना खरीदने के लिए भी ये तिथि सबसे शुभ मानी जाती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर कुछ उपाय भी बेहद शुभ फल देने वाले होते हैं। चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी की कृपा पाने अक्षय तृतीया पर कौन से उपाय करने चाहिए...

Surya Grahan 2023: इस दिन लगने वाला है सूर्य ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये काम 
विज्ञापन

2 of 7
Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
धन प्राप्ति के लिए उपाय
दीपावली की ही तरह अक्षय तृतीया के दिन भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अक्षय तृतीया पर गुलाबी फूल अर्पित करें। इसके अलावा नई स्फटिक की माला अर्पित करें। यदि नई माला न मिले तो पुरानी स्फटिक की माला को गंगाजल में धोकर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में धन-समृद्धि का प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 7
Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
बरकत के लिए 
अक्षय तृतीया के दिन सोने, चांदी की चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इससे बरकत आती है। अगर आप भी बरकत चाहते हैं तो इस दिन सोने या चांदी से बनी लक्ष्मी की चरण पादुका लाकर घर में रखें और इसकी नियमित पूजा करें। इससे घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा, क्योंकि जहां मां लक्ष्मी के चरण पड़ते हैं वहां कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है।

Baisakhi 2023 Upay: चाहते हैं सुख-समृद्धि और अपार धन तो बैसाखी पर करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी 

4 of 7
Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए 
अक्षय तृतीया के दिन केसर और हल्दी से मां लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा इस दिन पूजा स्थान पर एकाक्षी नारियल स्थापित करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

5 of 7
Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
पूजा घर में रखें 11 कौड़ियां 
अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियां, फिर इन्हें एक स्वच्छ लाल कपडे में बांधकर पूजा स्थान में रख दें। इसमें देवी लक्ष्मी को आकर्षित करने की क्षमता होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
दान जरूर करें
अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। इस दिन दान देने वाला सूर्य लोक को प्राप्त होता है, इसलिए अपनी क्षमता अनुसार कुछ दान जरूर करें। 

Kumbh Rashi Women Nature: स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं कुंभ राशि की महिलाएं, जानें इनका व्यक्तित्व और गुण 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
दान जरूर करें
अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। इस दिन दान देने वाला सूर्य लोक को प्राप्त होता है, इसलिए अपनी क्षमता अनुसार कुछ दान जरूर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें