वृषभ राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ राशि होती है। वृषभ राशि के जातक काफी भाग्यशाली और सुखी जीवन जीते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सौंदर्य और संपन्नता का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र उच्च भाव में होते हैं उन्हें जीवन की हर एक खुशियां प्राप्त होती है।