फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए राशि के अनुसार कौन से पौधे लगाएं

Sun, 02 May 2021 02:48 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वास्तुशास्त्र में भी राशि के अनुसार पेड़-पौधे लगाना सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है।
आदिकाल से ही भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवी-देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। वृक्ष ही ऐसी सम्पदा है जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं, इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ज्योतिष की ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। जिसके सान्निध्य और रोपण से शुभफल मिलता है। वास्तुशास्त्र में भी राशि के अनुसार पेड़-पौधे लगाना सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। यदि आप अपने घर-आंगन या और कहीं उचित स्थान पर अपनी राशि के अनुसार पौधे लगाएंगे तो आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 8
राशि
मेष एवं वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी और खैर,नीम,बरगद का पेड़ लगाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
राशि
वृषभ एवं तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गूलर, चमेली, मोगरा, नीबू, लताएं और पलास के पेड़ लगाने चाहिए।

4 of 8
मिथुन
मिथुन एवं कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध होता है। अतः इस राशि के जातकों के किए अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल और गुलाब  के पौधे लगाना शुभ होगा।
विज्ञापन

5 of 8
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है।इस राशि से संबंधित लोगों को पलाश, सफ़ेद और पिंक गुलाब, चांदनी, मोगरा और गेंदा के पेड़ लगाना उत्तम है।
 
विज्ञापन

6 of 8
राशि
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य है।अतः इस राशि वाले लोगों को अपामार्ग, लाल गुलाब, लाल गेंदा,नीम,गुड़हल और लाल चन्दन का पेड़ लगाना फलदाई है।
 
विज्ञापन

7 of 8
राशि
धनु एवं मीन
राशि-इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के  इस राशि के जातकों को पीपल, बरगद, पपीता और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
राशि
मकर एवं कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को शनि देव का प्रिय पेड़ शमी, तुलसी, पीपल, सतावर और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें