फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Karj Rahat Yojana: इस योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये तक का कृषि कर्ज माफ करवा सकते हैं किसान, जानें स्कीम की खास बातें

Wed, 09 Feb 2022 02:36 PM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों के कृषि ऋण को माफ करना है। उत्तर प्रदेश में ऐसे सीमांत किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन छोटे किसानों को कृषि के सहारे ही अपना जीवन यापन करना पड़ता है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो ऋण लेकर कृषि करते हैं। वहीं प्राकृतिक आपदा या तेज बारिश से जब उनकी फसल बर्बाद हो जाती है, उस वक्त तो मानों उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में किसानों की स्थिति काफी बदहाल हो जाती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2017 में यूपी किसान कर्ज राहत योजना की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना - फोटो : iStock
इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में छोटे और सीमांत किसानों का 1 लाख रुपये तक का कृषि कर्ज माफ करती है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में 86 लाख किसानों का कर्जा माफ करना है।
विज्ञापन

3 of 4
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना - फोटो : iStock
इस स्कीम में केवल उत्तर प्रदेश का किसान ही आवेदन कर सकता है। इसके अलावा आवेदन की दूसरी शर्त यह है कि किसान की इनकम का कोई दूसरा स्रोत नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं, जो पूरी तरह से कृषि पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश में रहने वाले ऐसे छोटे और सीमांत किसान जिनके ऊपर 1 लाख रुपये का कर्जा चढ़ा हुआ है। वह इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को यूपी किसान कर्ज राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें