फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMFBY: आसान भाषा में समझें क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना? जानेंं इसके फायदे

Wed, 24 Nov 2021 03:42 PM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : twitter: @BJP4Delhi
भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि पर केंद्रित रहता है। भारत में बड़े पैमाने पर किसान खेती के जरिए अपनी आजीविका चलाते हैं। हालांकि कई बार प्राकृतिक घटनाओं जैसे की आंधी, तूफान अत्याधिक  बारिश या अन्य आपदाओं के कारण किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। फसलों के बर्बाद होने से उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इस कारण किसानों को आर्थिक स्तर पर काफी नुकसान होता है। भारत में किसानों के हालात काफी खराब हैं। आजादी के बाद सेे आई कई सरकारी योजनाओं और इनिशिएटिव के बाद भी किसान आज ज्योंं का त्यों हाशिए पर खड़ा है। इसी समस्या को देखते हुए 13 जनवरी, 2016 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मकसद किसानों की फसलों को खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा करना और प्रीमियम के बोझ को कम करना है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : iStock
इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को काफी कम प्रीमियम भरना पड़ता है। इसमें किसानों को खरीफ फसलों के लिए 2% और रबी फसलों के लिए 1.5% का प्रीमियम अदा करना होगा। वहीं वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम का भुगतान करना है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : pixabay
अगर आप फसल बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। फसल बीमा योजना का लाभ भारत का कोई भी किसान उठा सकता है। अगर आपकी फसल किसी कारणवश खराब हो जाती है, तो फसल बीमा योजना के अंतर्गत आपको कवरेज मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : pixabay
इस योजना का मकसद प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के परिणामस्वरूप फसल खराब होने पर किसानों को कवरेज और आर्थिक मदद देना है। ये योजना कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुनिश्चित करने का काम करती है। फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों को खेती किसानी के आधुनिक उपकरणों और पद्धतियों  को अपनाने को लेकर प्रोत्साहित करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें