फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या हो सकती है वजह

Sat, 05 Feb 2022 12:24 PM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या हो सकती है वजह - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद के रूप में हर साल 6000 रुपये देती है। ये पैसे तीन किस्तों में किसानों के खाते में आते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार अब तक कुल दस किस्तें जारी कर चुकी है। 1 जनवरी यानी नए साल के पहले ही दिन केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त के पैसे दस करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर किए थे। हालांकि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त की राशि अभी तक नहीं आई। अगर आपके भी खाते में अभी तक 10वीं किस्त का पैसा नहीं आया है तो सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि किस कारण से पैसे नहीं आए। आइए जानते हैं कि आखिर किन वजहों से नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे... 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या हो सकती है वजह - फोटो : iStock
इसलिए नहीं आए पैसे 
  • पीएम किसान योजना में 12 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं। लेकिन सरकार ने 10वीं किस्त के तहत करीब 10.09 करोड़ लाभार्थी किसानों के खातों में ही पैसे भेजे थे। यानी करीब दो करोड़ किसानों के खाते में पैसे नहीं आए। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस योजना के तहत कुछ अपात्र किसानों ने भी रजिस्ट्रेशन करावा लिया था। इसलिए उनके खाते में पैसे नहीं आए।  
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या हो सकती है वजह - फोटो : iStock
ये गलतियां भी हो सकती हैं वजह 
  • कुछ गलतियों जैसे- आधार नंबर, नाम की गलत स्पेलिंग, बैंक अकाउंट नंबर में किसी भी तरह की गलती होने की वजह से भी पैसे नहीं आए होंगे। अगर इन गलतियों की वजह से किस्त के पैसे नहीं मिले, तो उसे सही कर लीजिए। क्योंकि इन गलतियों की वजह से अगली किस्त आपको नहीं मिल पाएगी। 

4 of 5
क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या हो सकती है वजह - फोटो : iStock
इस तरह चेक करें स्टेटस
  • पीएम किसान योजना से सम्बंधित कोई भी स्टेटस चेक करने के लिए आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी सभी डिटेल्स फिल करनी होगी। प्रोसेस पूरा होने के बाद आप लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या हो सकती है वजह - फोटो : iStock
पैसा नहीं आने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
अगर सबकुछ सही होने के बाद भी आपको पैसे नहीं मिले तो कुछ टोल फ्री नंबर दिए गए हैं, जिनपर कॉल करके आप शिकायत कर सकते हैं। 
  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स- 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है- 0120-6025109
  • ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें