फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Fasal Bima Yojana: आपदा या बारिश से खराब हो गई है आपकी फसल, तो इस योजना के अंतर्गत मिलेगा मुआवजा

Wed, 02 Feb 2022 05:38 PM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कृषि क्षेत्र - फोटो : pixabay
भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा कृषि पर आधारित है। देश की एक बहुत बड़ी आबादी खेती किसानी करके अपना जीवन यापन करती है। देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई सरकारी और दूसरे आर्थिक सर्वे की मानें, तो देश में किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। भारत सरकार ने आजादी के बाद किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाईं, पर निष्कर्ष कुछ खास नहीं निकला है। भारत में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो कर्ज के सहारे खेती करते हैं। कृषि करते समय इन किसानों को कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। उनकी फसल की गुणवत्ता कैसी होगी ये बात मौसम चक्र और वर्षा पर निर्भर करती है। भारत में हर साल किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। इस कारण उन पर कर्ज का बोझ काफी ज्यादा हो जाता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत कर रखी है। आइए जानते हैं इसके बारे में -  
विज्ञापन

2 of 5
कृषि बजट - फोटो : pixabay
इस स्कीम के अंतर्गत किसान अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। अगर उनकी फसल आंधी, तूफान, बारिश या किसी आपदा में खराब हो जाती है, तो उसके बदले उन्हें सरकार से मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock
इस स्कीम में किसान अपनी फसल का बीमा कराकर चिंता मुक्त हो सकते हैं। इस योजना में फसल का बीमा कराते समय किसानों को खरीफ की फसलों के लिए 2 प्रतिशत और रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम देना है।

4 of 5
agriculture - फोटो : अमर उजाला
किसान इस स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : istock
इसके अलावा आप ऑनलाइन भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर विजिट करके आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान हैै। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें