किसान हमारे देश के अन्नदाता हैं और अपनी मेहनत से अनाज उगाते हैं। जैसे सीमा पर एक फौजी देश की रक्षा करता है। वैसे ही किसान भी अनाज पैदा करने के लिए खूब मेहनत करता है। बढ़ती महंगाई का असर अब खेती पर भी दिखने लगा है। कृषि उपकरण महंगे हो गए हैं, इसलिए जो गरीब किसान हैं वो अभी भी पुराने तौर तरीकों से ही खेती करने को मजबूर हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने साल 2020 में स्माम योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसान को कृषि से जुड़े हुए उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। योजना के तहत किसान को कृषि उपकरण के लिए 80 प्रतिशत तक कि सब्सिडी मिलेगी। आसान भाषा में समझें तो मान लीजिए कोई कृषि उपकरण 100 रुपये का है तो इसमें किसान को 20 रुपये ही देने हैं। सरकार 80 रुपये का अनुदान देगी। अगर आप भी एक किसान है तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते है कैसे.....
विज्ञापन
2 of 5
किसान समाम योजना क्या है
- फोटो : istock
इस योजना से होने वाले लाभ
इस योजना से किसानों को कृषि उपकरण खरीदने में मदद मिलेगी।
अच्छे उपकरणों की मदद से पैदावार भी बढ़ेगी और आय भी ज्यादा होगी।
इस योजना के तहत उपकरण खरीदने के लिए 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है।
इस योजना का लाभ समाज के OBC,SC,ST वर्ग के लोगों को ही मिलेगा।
किसान को इस योजना का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
किसान समाम योजना क्या है
- फोटो : istock
जरूरी दस्तावेज
आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड)