नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को तोहफा दिया है। जी हां लम्बे समय से सभी को जिसका इंतजार था, 1 जनवरी 2022 वो दिन था। इस दिन पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री ने 10.09 करोड़ किसानों को 20,900 करोड़ रुपये की 10वीं किस्त जारी की है। एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को यह राशि जारी की। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। इसे चार महीने में एक बार यानी साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। मगर आपके खाते में ये राशि नहीं आई है तो इसके बारे में पता करने के लिये सबसे पहले आपको अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। यदि आपके स्टेटस में एफटीओ जनरेट हो गया था या एफटीओ विल बी जनरेटेड लिखा नजर आ रहा था तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी किस्त जरूर आई होगी। आइए जानते हैं इसे कैसे देखते हैं...