फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pm Kisan: किसान निधि योजना की दिसंबर में आएगी 10वीं किश्त, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है रिकवरी

Tue, 30 Nov 2021 06:03 PM IST
राजेश मिश्रा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
सरकार ने देश के किसानों की उन्नति और खेती में आर्थिक मदद के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। यह योजना उन गरीब किसानों को काफी राहत देने वाली है जिनको खाद, बीज खरीदने के लिए समस्याओं का सामना करना होता है। सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत 12 करोड़ किसानों को दिसंबर में योजना की 10वीं किस्त देने जा रही है। योजना में 2000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। हालांकि इस योजना में कुछ संख्या ऐसे किसानों की भी है जिनकी आमदनी अच्छी होते हुए भी वो इस योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने ऐसे किसानों पर शिकंजा कसना शुरू भी कर दिया है। सरकार अब आधार और पैन कार्ड लिंकिंग के जरिए अपात्र किसानों का पता लगाएगी और उनसे पैसे भी रिकवर करवाएगी। ऐसे में इस योजना में पंजीकृत किसानों को यह ध्यान देना बहुत जरूरी है कि वो इस योजना के लिए पात्र है कि नहीं, क्योंकि पकड़े जाने पर पैसा वापस भी करना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
कौन-कौन योजना का लाभ नहीं ले सकता है?
  • ऐसे किसान जो अपनी जमीन पर खेती न करते हुए अन्य काम करते है वो इस योजना के लिए अपात्र है। 
  • जो किसान अपने खेत को बटाई पर देते हैं वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
  • ऐसा किसान जिसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकार को टैक्स देता है तो वो भी योजना के लिए अपात्र है। 
  • ऐसा किसान जो किसी सरकारी सेवा में है या रिटायर हो चुका है, वह भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। 
  • पूर्व सांसद, विधायक,मंत्री भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

4 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ?
 
यह योजना सरकार की किसानों के लिए महत्वकांक्षी वित्तीय योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत किसान को साल भर में तीन किस्तों में कुल 6000 रूपये सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं। यानी की हर में किस्त 2000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उन छोटे किसानों के दिया जाता है जो 2 हेक्टेयर जमीन के मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
किसान भाइयों को यह ध्यान देना चाहिए की यह योजना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए है जो पैसों की तंगी के कारण अपनी खेती नहीं कर पाते हैं। यह योजना व्यक्तिगत नहीं है। ऐसा देखा गया है की एक ही परिवार के दो या दो से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें