वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को संसद में साल 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इसमें कई अहम घोषणाएं की गईं। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि अब एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। एक तरफ जहां इस बजट में किसानों के लिए कुछ सौगातें मिलीं, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों किसानों को सिर्फ मायूसी हाथ लगी है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को इस बजट से लेकर काफी उम्मीदे थीं। अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। कहा जा रहा था कि इस वित्त वर्ष में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि 6 हजार रुपये से बढ़कर 8 हजार हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आइए इस पूरी खबर के बारे में जानते हैं विस्तार से...