कुंभ के पहले मिल जाएंगे दो और फुट ओवर ब्रिज
डीआरएम लखनऊ ने बताया कि फाफामऊ में एक और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। यह पुल छह मीटर चौड़ा होगा। इसके अलावा प्रयाग जंक्शन के लखनऊ छोर पर भी एक एफओबी बनाने की तैयारी है। यह नया एफओबी 10 मीटर चौड़ा होगा। नए एफओबी के निर्माण के बाद यहां पुराना एफओबी जो छह मीटर चौड़ा है उसे ध्वस्त किया जाएगा।
प्रयाग में बनाए जाने वाले एफओबी में रैंप भी बनाया जाएगा। ताकि दिव्यांग एवं बुजुर्ग यात्रियों को एफओबी में चढ़ने एवं उतरने के दौरान दिक्कत न हो। इसके पूर्व डीआरएम ने लखनऊ मंडल के अफसरों के साथ प्रयागराज संगम और प्रयाग जंक्शन का निरीक्षण किया। प्रयागराज संगम में स्टेशन प्रबंधक वीके यादव और प्रयाग में अर्जुन तिवारी से स्टेशन पर कराए जाने वाले कार्यों के बारे में पूछा।