जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पीसीसी टीम की कप्तानी युवराज सिंह को सौंपी गई है।
पीसीसी का पहला मुकाबला ओएनजीसी के साथ मोहाली के पीसीए स्टेडियम मोहाली में 30 सितंबर को होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले युवराज को खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका होगा।
सोमवार को युवी पीसीए स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे पहुंचे और टीम के साथ जमकर अभ्यास किया। पंजाब क्रिकेट टीम के कोच भूपेंद्र सिंह सीनियर का कहना है कि टीम की कमान युवराज को सौंपी गई है क्योंकि वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके अनुभव का टीम को काफी फायदा मिलेगा।