फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटी से जीत न पाया कोई पहलवान

Wed, 08 Oct 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कद छोटा, उम्र छोटी, वजन 18 किलो कम फिर भी देहरादून की महिला पहलवान 17 वर्षीय नेहा तोमर को रुद्रपुर का सोनू पहलवान हरा नहीं पाया।
विज्ञापन


नेहा ने शुक्रवार को बरेली में जोगीनवादा के दंगल में पुरुष पहलवान से न केवल कुश्ती लड़ी बल्कि बराबरी के ही दांव लगाए। यहां पंजाब, हरियाणा और देहरादून से महिला पहलवान आई हुई थीं।

रुद्रपुर के सोनू के साथ आठ मिनट की कुश्ती में जोड़ बराबर की छूटी और नेहा दर्शकों की वाहवाही ले उड़ी। कुश्ती में पांच दांव सोनू ने लगाए तो पांच नेहा ने।
विज्ञापन


धोबीपाट के जवाब में नेहा ने कनगनी दांव से सोनू को बराबरी पर रोका। जोगीनवादा रामलीला परिषद की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिला पहलवानों की कुश्ती होनी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के दंगलों में भाग लेते हैं यह पहलवान

कार्यक्रम में ऐसे पहलवान आए थे जो राष्ट्रीय स्तर के दंगलों में भाग लेते हैं। पहले दो महिला पहलवानों का मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद 54 किग्रा वर्ग में नेहा की बारी थी।

उससे कुश्ती लड़ने कोई महिला पहलवान नहीं आई। उसकी कुश्ती रुद्रपुर के पहलवान 72 किग्रा वर्ग के सोनू से हुई। महिला और पुरुष पहलवान के बीच कुश्ती में दर्शक नेहा के फेवर में आ गए। अखाड़े में आते ही नेहा ने सोनू को पटक दिया लेकिन इसके बाद सोनू ने नेहा को पटखनी दी।

आधे समय तक सोनू ने और अंतिम हाफ में नेहा ने सोनू के पसीने छुड़ा दिए। नेहा ने ताकत के मामले में पुरुषों के सामने महिलाओं के बेबस होने को झुठलाते हुए 11 सौ रुपए के इनाम में बराबर की भागीदारी की।

नेहा का कहना है कि वह इससे पहले सोनीपत में भी पुरुष पहलवान से कुश्ती लड़ चुकी हैं। वह मानती है कि हमारे मुकाबले उनमें जोर अधिक होता है, लेकिन फिर भी अगर ठान लें तो पुरुष भी महिला के आगे कमजोर पड़ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें