कैलिफोर्निया ईगल्स ने रॉयल किंग्स यएसए को शानदार मुकाबले में 64-59 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच जीत का अंतर पांच अंकों का रहा। रायल्स किंग्स के गुरलाल सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मोहाली हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे वेव वर्ल्ड कबड्डी लीग का तीसरा मुकाबला कैलिफोर्निया ईगल्स व रॉयल किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें पहले क्वार्टर में रॉयल किंग्स का दबदबा रहा और 16-14 से बढ़त बनाई रॉयल किंग्स की और रेडर कमलजीत व बलराम ने तीन-तीन अंक हासिल किया जबकि स्टॉपर यादविंदर सिंह ने 1 कैच लगाया।
कैलिफोर्निया ईगल्स की तरफ से रेडर सुखपाल व मनिंद्र ने तीन-तीन अंक प्राप्त किया व स्टॉपर अमरिंदर ने एक कैच लगाया। पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद कैलिफोर्निया ईगल्स ने शानदार वापसी कर दूसरे क्वार्टर में रॉयल किंग्स के बराबर 30-30 अंक पर जगह बनाई।
दूसरे क्वार्टर में ईगल्स की ओर से रेडर सुखपाल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 अंक व परनीक सिंह ने तीन अंक प्राप्त किया, तथा स्टॉपर विरेंद्र ने दो खिलाड़ियों को पकड़ा, रॉयल किंग्स की तरफ से कमलजीत सिंह ने चार अंक प्राप्त किए तथा स्ट्रॉपर यादविंदर ने दो खिलाड़ियों आउट किया।
तीसरे राउंड का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। उतार चढ़ाव वाले मैच में रॉयल किंग्स खिलाड़ियों का दबदबा रहा और कैलिफोर्निया ईगल्स को 46-43 के अंतर से पीछे रखा।