फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी अत्रे टूर्नामेंटः युवराज फ्लॉप, टीम परास्त

Sat, 04 Oct 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे युवराज सिंह ऑल इंडिया जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट में अभी तक बड़ा स्कोर खड़ा नही कर पाए। शुक्रवार को एमपीसीए के खिलाफ युवी 63 गेंदों पर महज 31 रन ही बना सके।
विज्ञापन


पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में युवराज की पीसीसी टीम को एमपीसीए के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एमपीसीए ने पीसीसी को छह विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले खेलने उतरी पीसीसी की टीम 49.3 ओवर में मात्र 216 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए तरुवर कोहली ने 56 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपने कप्तान युवराज सिंह के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


वहीं गेंदबाजी में योगेश रावत और जतिन सक्सेना ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में एमपीसीए ने 43.2 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विजेता टीम की ओर से आशुतोष सिंह ने 56 और हरप्रीत सिंह ने नाबाद 81 रनों का योगदान दिया। अंकित दाने ने 44 नाबाद रन बनाए।

दूसरा मुकाबला जीएमएसएस स्कूल सेक्टर-26 में खेला गया। मैच में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर ने एयर इंडिया को तीन विकेट से हराया। पहले खेलने उतरी एयर इंडिया टीम 215 के स्कोर पर सिमट गई।

टीम के लिए रितेंदर सोढ़ी ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रांति जोशी ने तीन विकेट लिए। जवाब में मैसूर बैंक ने 43.3 ओवर में सात विकेट पर 220 रन बनाकर मैच जीत लिया। आर. सम्राट ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें