वेव कबड्डी लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में कैलिफोर्निया ईगल्स ने पंजाब थंडर को 63-52 अंकों के अंतर से हरा दिया।
पहले क्वार्टर में कैलिफोर्निया की टीम पंजाब थंडर पर हावी रही और 18-11 के अंतर से आगे रही। कैलिफोर्निया की ओर से रेडर हरजीत और सुखपाल ने 3-3 अंक हासिल किए। दूसरे क्वार्टर में भी कैलिफोर्निया 34-22 से आगे रही।
टीम से रेडर हरजीत सिंह ने 3 अंक बनाए। मैच के दौरान सुखपाल सिंह को 16 अंक अर्जित करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पंजाब थंडर के अंग्रेज सिंह को 4 स्टॉप के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टॉपर का खिताब दिया गया।