फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर टीम हारी, उधर विराट पहुंचे शिखर पर

Sat, 01 Feb 2014 03:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम भले ही सीरीज हार गया लेकिन टीम इंडिया की तरफ से पांच मैचों में सर्वाधिक 291 रन बनाने वाले उपकप्तान विराट कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लंबे समय बाद पिछले साल के अंत में एबी डीविलियर्स के हाथों अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी थी।
विज्ञापन


कोहली को सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा 13 रेटिंग अंकों के रूप में मिला और वह दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स की बराबरी पर पहुंचकर संयुक्त रूप से नंबर वन बन गए।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सीरीज में एक शतक के अलावा दो अर्धशतक भी लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाने के बाद वह नंबर वन पायदान पर पहुंच गए थे लेकिन इसके बाद लगातार दो मैचों में असफल होने के कारण वह दूसरे स्थान पर खिसक गए। बाद में अंतिम मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर कोहली इस बार संयुक्त रूप से नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

धोनी और धवन को नफा-नुकसान नहीं

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच मैचों में 272 रन बनाए और इसके साथ वह अपने छठे स्थान पर कायम रहने पर कामयाब रहे हैं। धोनी ने इस सीरीज में लगातार तीन बार अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि दो बार 40 से ज्यादा का स्कोर किया था।

खराब फॉर्म के बावजूद ओपनर और बाएं हाथ के बल्‍लेबाज शिखर धवन भी अपना दसवां स्थान बचाने में कामयाब रहे लेकिन उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा छह स्थान गिरकर 18वें से 24वें स्थान पर पहुंच गए।

बल्लेबाजी रैंकिंग में आउट ऑफ फॉर्म सुरेश रैना दो स्थान गिरकर 25वें नंबर पर और आलराउंडर रवींद्र जडेजा एक स्थान गिरकर 71वें नंबर पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी को मिला बड़ा फायदा

जहां तक वनडे गेंदबाजी में रैंकिंग का सवाल है तो मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को फायदा हुआ है। गेंदबाजों में सीरीज में सर्वाधिक 11 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज शमी सात स्थानों की सुधार के साथ 41वें से 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर कुमार भी तीन स्थान की छलांग लगाकर 20वें नंबर पर आ गए हैं जबकि इशांत शर्मा 12 स्थान गिरकर 62वें स्थान पर गिर गए हैं।

वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आखिरी वनडे के मैन ऑफ द मैच रॉस टेलर अपने 16वें स्थान पर कायम हैं जबकि कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की टीम को जीत के बावजूद रैंकिंग में घाटा उठाना पड़ा है। वह सात स्थान गिरकर 31वें नंबर पर आ गए हैं।

सीरीज के सभी पांचों मैच में अर्धशतक लगाने वाले केन विलियम्सन (सीरीज में बनाए 361 रन) 14 स्थान की जबर्दस्‍त छलांग के साथ संयुक्त 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें