फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन बंधुओं के बीच होगा अंडर-19 बैडमिंटन का फाइनल

Sat, 09 Aug 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 एकल वर्ग में फाइनल की जंग दो भाइयों के बीच होगी। एयर इंडिया की पहचान बन चुके चिराग सेन और उत्तराखंड के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इस वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


वहीं अंडर-17 एकल वर्ग के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने चिराग सेन को हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई।

उत्तराखंड की कुहू गर्ग व एयर इंडिया की हारिका की जोड़ी भी अंडर-17 युगल और कुहू व केरल के अर्जुन की जोड़ी अंडर-19 मिक्स युगल के फाइनल में पहुंच गई है। अंडर-17 युगल में चिराग और बोधित जोशी भी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

अंडर-17 में लक्ष्य से हारे च‌िराग

परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और समरवैली स्कूल में रविवार को क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में चिराग सेन ने त्रिपुरा के मंजीत को 21-17, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं उनके छोटे भाई उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने उत्तर प्रदेश के असंल यादव को 21-14, 11-21, 21-18 से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया।

अंडर-17 एकल वर्ग में लक्ष्य ने अपने बड़े भाई चिराग सेन को 21-19, 22-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल के अरिंतप दासगुप्ता ने दिल्ली के गुलशन को 21-9, 21-13 से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया।

कूहू-हारिका की जोड़ी पहुंची फाइनल में

बालिका अंडर-17 के युगल वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग व एयर इंडिया की हारिका की जोड़ी ने महाराष्ट्र की कल्पिता सावंत को 21-8, 21-10 से शिकस्त देकर खिताबी दौर में जगह बनाई।

अंडर-19 मिक्स डबल्स में उत्तराखंड की कुहू गर्ग व केरल के एमआर अर्जुन ने आंध्र प्रदेश के गंगाधर व सोनिका साई को पहले सेट में 21-12 से हराया।

दूसरे सेट में 11-6 अंक का खेल खत्म होने पर गंगाधर व सोनिका ने कोर्ट छोड़ दिया। जिससे कुहू व अर्जुन ने फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-17 बालक युगल वर्ग में एयर इंडिया के चिराग सेन व उत्तराखंड के बोधित जोशी की जोड़ी ने उत्तराखंड के कौस्तुभ रावत व पश्चिम बंगाल के अरिंतप दासगुप्ता को 21-13, 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को सम्मानित

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले रविवार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। समापन पर शाम 4 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।

उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव प्रसारण किया जा रहा है। रविवार को सभी फाइनल मुकाबले परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें