फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर रिहा हुआ उमर अकमल, भड़की जनता

Mon, 03 Feb 2014 02:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल को लॉकअप में पूरा एक दिन गुजारने के बाद आखिरकार रविवार को जमानत मिल गई।
विज्ञापन


शनिवार को ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने के बाद ट्रैफिक पुलिस वार्डन को धमकाने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में अकमल को पुलिस ने लाहौर में गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद अकमल को गिरफ्तार करके गुलबर्ग पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद कर दिया गया और उनके खिलाफ तीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

कामरान बोले, आतंकवादी नहीं हैं हम

एसएसपी जाहिद अजीज ने कहा, "अकमल को पुलिस स्टेशन अधिकारी द्वारा व्यक्तिगत जमानत पर रिहा किया गया है लेकिन उन्हें सोमवार को पक्की बेल के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना होगा नहीं तो उनके खिलाफ केस गंभीर हो जाएगा।"

वहीं, उमर के बड़े भाई और पाक टीम के विकेटकीपर कामरान अकमल ने कहा कि जिस तरह का व्यवहार एक राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटर के साथ किया गया उससे वह काफी दुखी हैं।

कामरान ने कहा, "हम आतंकवादी नहीं हैं और हम कानून जानते हैं और उसका सम्मान करते हैं। लेकिन एक राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ एक आम अपराधी जैसा व्यवहार करना सही नहीं है। एक छोटी सी घटना का तिल का ताड़ बना दिया गया।"
विज्ञापन

गिरफ्तारी पर भड़की जनता, जलाई क्रिकेट किट

उमर की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में पाक बल्‍लेबाज के समर्थक एकत्र हो गए और उन्होंने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की।

एक नाराज क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "मैंने पुलिस स्टेशन के सामने अपनी पूरी क्रिकेट किट जला दी क्योंकि यदि एक छोटा सा ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर हमारे राष्ट्रीय क्रिकेट हीरो के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा तो मैं दोबारा क्रिकेट नहीं खेलना चाहता।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें