फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में नाम रोशन करेगा ट्राइसिटी का ये लाल

Thu, 14 Nov 2013 03:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के नवदीप का चयन ताइक्वांडो के जूनियर केटागिरी में इंडिया कैंप के लिए हुआ है। यह पहला मौका है जब शहर के किसी खिलाड़ी का चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर-44 में 9 कक्षा केछात्र नवदीप पिछले दो साल से ताइक्वांडो सीख रहे हैं। वह सेक्टर-45 के अजीत कर्म सिंह स्कूल में हनू ताइक्वांडो एकेडमी के सदस्य है।

अक्तूबर में सेक्टर-10 में खेली गई स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवदीप ने गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन पर नवंबर में नवदीप को नेशनल में खेलने को मौका मिला।
विज्ञापन


दिल्ली में खेली गई नेशनल में नवदीप ने जूनियर केटागिरी में सिल्वर मेडल जीता था। इस प्रदर्शन के आधार पर नवदीप का चयन जूनियर केटागिरी में इंडिया कैंप के लिए हुआ।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के टेक्निकल डॉयरेक्टर और नवदीप के कोच सुनील ने बताया कि वह ताइक्वांडो का बेहतरीन खिलाड़ी है।

सुनील ने बताया कि नवदीप रोजाना सुबह और शाम चार घंटे से अधिक अभ्यास करता है। नवदीप 11 नवंबर से भोपाल में इंडिया कैंप में शामिल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें