फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल बाद बड़ी सीरीज खेलने इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया

Mon, 23 Jun 2014 11:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 18 सदस्यीय टीम इंडिया रविवार को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर पहला टेस्ट मैच 9 जुलाई को ट्रेंड ब्रिज में खेलेगी।

टीम इंडिया 30 सालों के लंबे अंतराल के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज 1984-85 में खेली थी जिसे इंग्लैंड ने 2-1 से जीता था।

टेस्ट सीरीज से पहले होंगे 2 अभ्यास मैच

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए भारतीय टीम 2 अभ्यास मैच भी खेलेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम 26 जून से लीस्टर में पहला 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। इसके बाद टीम इंडिया दूसरा अभ्यास मैच डर्बीशायर के खिलाफ एक से तीन जुलाई तक खेलेगी।

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम 25 अगस्त से 7 सितंबर के बीच पांच वनडे और एक ट्वंटी-20 मैच की सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन

बिन्नी और पंकज टेस्‍ट टीम के नए चेहरे

टेस्ट टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईश्वर पांडे, इशांत शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन, रिदिमान शाह और पंकज सिंह।

पांच टेस्ट मैचों की कार्यक्रम
मैच स्थान तारीख
पहला टेस्ट ट्रेंट ब्रिज 9 जुलाई से
दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स 17 जुलाई से
तीसरा टेस्ट साउथहैंपटन 27 जुलाई से
चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रेफर्ड 7 अगस्त से
पांचवां टेस्ट ओवल 15 अगस्त से
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें