फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग के छक्के और भज्जी की फिरकी आज से, शेड्यूल पढ़िए

Tue, 01 Apr 2014 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह के  साथ कई अन्य खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलते नजर आएंगे। टी-ट्वंटी के आधार पर ट्राफी 1-5 अप्रैल के बीच खेली जाएगी।
विज्ञापन


इसके मुकाबले पीसीए स्टेडियम मोहाली और क्रिकेट स्टेडियम-16 में खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जेएंडके, हरियाणा, डीडीसीए, एसएससीबी की टीमें होंगी।

हरभजन सिंह को पंजाब की कमान

हरभजन सिंह टी-20 सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में पंजाब की कमान संभालेंगे। पीसीए स्टेडियम में शनिवार को पंजाब की सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठक एमपी पांडव की अध्यक्षता में हुई।

इस अवसर पर पंजाब रणजी टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर भी मौजूद रहे। पंजाब की टीम में हरभजन सिंह (कप्तान),मनन वोहरा, रविइंदर सिंह, गुरकीरत सिंह, गितांश खेड़ा (विकेट कीपर), मनप्रीत ग्रेवाल, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, गुरिंदर सिंह, तरुवर कोहली, हिमांशु चावला, मयंक सिद्दाना, जीवजीत सिंह, शरद लूंबा शामिल हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल

1 अप्रैल को-
हिमाचल बनाम डीडीसीए, पीसीए मोहाली- सुबह 9 बजे
- पंजाब बनाम हरियाणा, पीसीए मोहाली -  दोपहर 2 बजे
-  एसएससीबी बनाम जेएंडके, क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16- सुबह 9 बजे
2 अप्रैल-
डीडीसीए बनाम जेएंडके, क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16- सुबह 9 बजे
-एसएससीबी बनाम हरियाणा, पीसीए मोहाली - सुबह 9 बजे
- हिमाचल बनाम पंजाब, पीसीए मोहाली - दोपहर 2 बजे
3 अप्रैल-
एसएससीबी बनाम हिमाचल, पीसीए मोहाली-सुबह 9 बजे
-हरियाणा बनाम जेएंडके, क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16-सुबह 9 बजे
- पंजाब बनाम डीडीसीए पीसीए मोहाली -दोपहर 2 बजे
4 अप्रैल-
हिमाचल बनाम जेएडके-पीसीए मोहाली-सुबह 9 बजे
- पंजाब बनाम एसएससीबी-पीसीए मोहाली-दोपहर 2 बजे
- डीडीसीए बनाम हरियाणा- क्रिकेट स्टेडियम 16-सुबह 9 बजे
5 अप्रैल-
हरियाणा बनाम हिमाचल, पीसीए मोहाली-सुबह 9 बजे
- डीडीसीए बनाम एसएससीबी, क्रिकेट स्टेडियम 16- सुबह 9 बजे
- जेएंडके बनाम पंजाब, पीसीए मोहाली- दोपहर 2 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें