पंजाब के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का ऑल इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रहा है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के 11 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 कांस्य मेडल जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
जानकारी के मुताबिक चैंपियनशिप स्केटिंग रिंक सेक्टर-10 चंडीगढ़ में हुई थी। प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से किया गया था। पंजाब की टीम में अधिकतर खिलाड़ी शहर के थे।
पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव सतपाल रिहल ने बताया कि मुकाबलों में पहला स्थान उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता और तीसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही। विभन्न भार वर्ग में पंजाब के खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं।
गोल्ड मेडल विजेताओं में जगमनदीप सिंह, गुरचरनप्रीत सिंह, संजय, ललित मेहरा, कशिश सूद, राहुल कुमार, राहुल, सुरजीत वर्मा, मीना, रमनदीप कौर और कमलदीप कौर शामिल हैं।
जबकि सिल्वर मेडल विजेताओं में जगरूप सिंह, जसदीप गिल, आदली, राजबीर कौर, कुंजन, खुशी गोयल, अवनीत कौर, इंदरप्रीत कौर, मनजोत कौर, वंदना शर्मा, आंचल शर्मा, दीक्षा कौशल और अमरिंदर कौर शामिल हैं।
अजमेर सिंह, सुखजिंदर सिंह, ब्रहमइंदर सिंह, अकाशदीप, लक्ष्य सूद, मेहमा, गुरलीन कौर, हरमनजोत कौर, अनामिका, लवजीत कौर, श्रुति शर्मा, रितिका और कविता ने कांस्य मेडल अपने नाम किया।