फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कमान

Mon, 15 Dec 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला/ब्रिसबेन
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा ऑलराउंडर स्टीव स्मिथ को चोटिल माइकल क्लार्क की जगह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तान बनाया गया है। लंबे समय से चोट से जूझ रहे क्लार्क पहले टेस्ट में मैदान पर उतरे और शतकीय पारी भी खेली लेकिन उन्हें मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा। अब उनके सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट में खेलने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ को तुरंत प्रभाव से टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त करता है जो माइकल क्लार्क की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी करेंगे।’ स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के 45वें टेस्ट कप्तान होंगे।

25 वर्षीय स्मिथ ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 162 और दूसरी पारी में नाबाद 52 रन की पारी खेल टीम को 48 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरा टेस्ट बुधवार से गाबा में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैडिन होंगे उपकप्तान

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन टीम की कप्तानी करने वाले ब्रैड हैडिन को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इन सभी नियुक्तियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय चयन समिति और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रविवार रात को अपनी स्वीकृति दे दी। क्लार्क जब दोबारा टीम में लौटेंगे तो फिर से कप्तानी संभालेंगे जबकि स्मिथ उपकप्तान होंगे।

राष्ट्रीय चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा, ‘माइकल की चोट से हमारी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बल्कि हमें यह भी नहीं पता कि वह कब तक मैदान से दूर रहेंगे। ऐसा भी नहीं है कि वह एक-दो दिन में ही फिट हो जाएंगे। लिहाजा हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उदीयमान युवा खिलाड़ी को टीम का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है। हम स्टीव को कप्तान नियुक्त होने के लिए बधाई देते हें। बुधवार को वह ऑस्ट्रेलिया के 45वें टेस्ट कप्तान बन जाएंगे और हमारे सबसे युवा नेतृत्वकर्ताओं में से एक होंगे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें