फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से भिड़ने से पहले पाक ने खोया सबसे बड़ा खिलाड़ी

Sat, 22 Feb 2014 04:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते से शुरू हो रही एशिया कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा था और अब पाकिस्तान के अभियान के लिए भी एक बुरी खबर है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में खेले जाने वाले एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जंग भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली है जो दो मार्च को खेला जाएगा। लेकिन दोनों टीमों को अपने एक-एक दिग्गज क्रिकेटरों के बिना मैदान पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। एशिया कप 25 फरवरी से शुरू होगा जो आठ मार्च तक चलेगा।

क्रिकेट के मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की सीनियर टीम लगभग सवा साल के बाद आमने-सामने होंगी। हालांकि अंडर-19 क्रिकेट में दोनों टीमें इस साल दो बार आपस में भिड़ चुकी हैं और दोनों ही बार भारत को जीत मिली है। जनवरी में भारत ने फाइनल में पाक को हराकर अंडर-19 एशिया कप जीता था। इसके बाद दुबई में इस समय खेली जा रही अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाक को भारत ने हराया था।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान जबड़े में लगी चोट

बांग्लादेश में आयोजित होने वाले एशिया कप से पूर्व पाकिस्तान को अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ी और आलराउंडर शाहिद आफरीदी के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है। आफरीदी को गद्दाफी स्टेडियम में अभ्यास के दौरान जबड़े में चोट लग गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम की सलाह दी है।

हालांकि बताया जा रहा है कि आफरीदी की चोट अधिक गंभीर नहीं है। आफरीदी को तेज गेंदबाज जुनैद खान की गेंद से चोट लगी जब वह इस पर शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। पाकिस्तानी टीम के कोच मोइन खान ने भी इसकी पुष्टि की है।

एशिया कप के बाद 16 मार्च से यहीं आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है। ऐसे में आफरीदी की इस चोट से पाकिस्तान की चिंता जरूर बढ़ गई होगी।

टीम इंडिया को भी लग चुका है झटका

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तानी टीम को ही अपने दिग्गज आलराउंडर के चोटिल होने का सदमा झेलना पड़ा हो। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट चुके हैं।

धोनी की जगह टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है। न्यूजीलैंड दौरे के निराशाजन प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौटने पर उन्होंने पीठ में दर्द के कारण हटने का फैसला लिया। भले ही न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद नीरस रहा हो लेकिन धोनी ने बल्‍ले से उम्दा प्रदर्शन किया है।

टीम की कमान संभालने वाले कोहली के साथ मैच में विकेटकीपिंग का जिम्मा दिनेश कार्तिक को मिला है। कोहली ने आठ वनडे मैचों में कप्तानी की है जिसमें उसे सात में जीत मिली है। कोहली को यह कप्तानी जुलाई-अगस्त 2013 में वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान धोनी के अनफिट होने पर मिली थी।
विज्ञापन

दिलशान का भी खेलना अनिश्चित

श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का भी बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में चोटिल होने के बाद एशिया कप में खेलना अनिश्चित माना जा रहा है।

दिलशान को दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान अंगुली में चोट लग गई थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक दिलशान चोटिल होने के कारण शुक्रवार को स्वदेश लौट रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज से बाहर होने के साथ ही श्रीलंकाई बल्लेबाज का एशिया कप में खेलना भी अनिश्चित माना जा रहा है।

बांग्लादेश में ही 16 मार्च से टी-20 वर्ल्ड कप होना है और इससे पहले चयनकर्ता दिलशान जैसे अहम खिलाड़ी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। फिलहाल उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने को टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें