भारत में अगर फुटबाल को बुलंदियों पर पहुंचना है तो ग्रास रूट लेवल से तैयारियां करनी होंगी। साथ ही बेहतर कोचिंग भी जरूर है। यह कहना है स्कॉटलैंड के फुटबाल कोच स्टीवी ग्रीव का। वह दो दिवसीय कोचिंग कैंप के तहत सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे।
स्टीवी बाईचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल्स (बीबीएफएस) से जुड़े हैं और उनके डेड ऑफ कोच की भूमिका निभा रहे है। स्टीवी फुटबाल स्टेडियम सेक्टर-17 में दो दिवसीय 26-27 अप्रैल कोच और युवा फुटबालर्स की वार्कशॉप लेने पहुंचे हैं।
स्टीवी ग्रीव ने बताया कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है, बस जरूरत है सही दिशा दिखाने की। स्कूल लेवल से ही खिलाड़ियों को फुटबाल के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जाने चाहिए। स्टीवी के अनुसार, विदेशी फुटबालरों के मुकाबले भारत में फुटबाल तैयार करने लिए ग्रास रूट से ही खिलाड़ियों को तैयार करना होगा।
फिटनेस लेवल को बढ़ाना होगा
स्टीवी के अनुसार, खिलाड़ियों को अपना फिटनेस लेवल बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहने की जरूरत है। युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते हुए स्टीवी ने कहा कि फुटबाल में अगर आपकों बेहतर खिलाड़ी और कैरियर बनाना है तो अपको सौ प्रतिशत फिट रहना होगा। स्टीवी के अनुसार, खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में कोच बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके लिए कोचों को भी आधुनिक टेकनीक से लेते रहनी होगी।
आईसीएल से खिलाड़ियों का भविष्य सुधरेगा
आईपीएल की तर्ज पर भारत में शुरू होने वाले आईसीएल के बारे में स्टीवी ने बताया कि इससे भारतीय खिलाड़ियों को आर्थिक मदद के साथ साथ काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। आईसीएल में विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से भारतीय खिलाड़ियों के खेल टेक नीक में काफी सुधार होगा।