रोलिंग टाइगर्स के धुरंधरों ने फेडरेशन एंड सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में सात लाख रुपये के पुरस्कार पर कब्जा किया। यह चैंपियनशिप मुंबई में 6-21 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
अकादमी के खिलाड़ियों ने चार गोल्ड, चार सिल्वर और चार ब्राउंज मेडल मिलाकर कुल 12 मेडल हासिल किए। इनमें हॉलमार्क स्कूल के बी. प्रणय गॉड ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्राउंज मेडल जीता, जबकि आदित्य दबास ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए।
वहीं, चंडीगढ़ बेनियन ट्री स्कूल की छात्रा विदुषी रावत ने एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
इसी प्रकार पंचकूला सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र आर्यन पाल और अधिराज ने दो गोल्ड मेडल व एक ब्राउंज मेडल हासिल किया।
डीसी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र शुभम अग्रवाल और भवन विद्यालय के छात्र अर्श मेहतानी ने ब्राउंज मेडल हासिल किया।
रोलिंग टाइगर्स अकादमी के स्केटिंग कोच चंदर सिंगला ने बताया कि बच्चों के कड़ी मेहनत से ही ये उपलब्धियां हासिल हो सकी हैं।