फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुई छींटाकशीः रोहित ने स्टेन को दिया करारा जवाब

Tue, 31 Dec 2013 01:09 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोई सीरीज हो और दोनों टीमों के खिलाड़ियों में संघर्ष न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। जोहानिसबर्ग में खेला गया पहला टेस्ट मैच रोमांचक मुकाबले के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन


लेकिन डरबन में दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन जब दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया पर अपना शिकंजा कस लिया था तब मेजबान टीम के खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटरों पर दबाव बनाने लगे।

यूं तो भारत ने मैच में शुरुआत शानदार अंदाज में की थी लेकिन बाद में भारतीय लड़खड़ा गए और वे मैदान पर संघर्ष करते दिखे। ऐसे में अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर भब्तियां कसनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

रोहित की स्टेन को चुनौती, भारत में देखेंगे

डरबन के कींग्समीड मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार तीखी नोक-झोंक हुई। इनमें सबसे बड़ी बहस रही रोहित शर्मा और डेल स्टेन के बीच।

मैच के पांचवें दिन जब स्टेन ने रोहित को आउट कर चलता किया तो इस अफ्रीकी गेंदबाज ने मध्य क्रम के भारतीय बल्‍लेबाज पर तंज कसा कि मैंने इस सीरीज में तुमसे ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही यह भी कहा कि तुमने अपने करियर में क्या किया है।

रोहित शर्मा इस सीरीज में बुरी तरह से असफल रहे और चार पारियों में महज 25 रन ही बना सके। जबकि स्टेन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 44 रनों की साहसिक पारी खेली थी जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका 500 रन बनाने में कामयाब रहा।

हालांकि रोहित ने पलटवार का मौका नहीं गंवाया और कहा "जब भारत आओगे तो देखेंगे कि तुम क्या कर पाते हो।"

डीआरएस क्यों नहीं ले लेते तुम

डबरन टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन भारत को दो खराब फैसलों का भी सामना करना पड़ा। दिन की पहली ही गेंद पर विराट कोहली को कैच आउट करार दे दिया गया। जबकि गेंद ने कंधे को छुआ था।

अंपायर के आउट दिए जाने के बाद कोहली ने इशारा करते हुए बताया कि गेंद ने उनके कंधे को छुआ है तो इस दौरान मैदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों में से किसी ने यह क‌ह दिया "तुम डीआरएस क्यों नहीं ले लेते।"

भारत डीआरएस का विरोध करता रहा है और इस कारण इस सीरीज में भी रीव्यू की व्यवस्‍था नहीं है। आईसीसी नियमों के अनुसार किसी भी द्वीपक्षीय सीरीज में अगर एक भी टीम डीआरएस का विरोध करती है तो इसे लागू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

लगातार 14 सीरीज जीतने का कारनामा

दक्षिण अफ्रीका ने भारत से दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतकर लगातार सीरीज जीतने की संख्या 14 तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने सबसे ज्यादा बार टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्‍थान पर आ गई है।

लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के नाम दर्ज है। उसने 29 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद दूसरे स्‍थान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड है और उसने लगातार 16 टेस्‍ट सीरीज जीते हैं।

जबकि लगातार 14 सीरीज जीतने का कारनामा इंग्लैंड ने किया है और अब दक्षिण अफ्रीका ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अफ्रीकी टीम को पिछली 25 सीरीज में महज एक में हार का सामना किया है।

जहां तक टीम इंडिया का सवाल है उसने लगातार 11 सीरीज जीतने का अपना इतिहास बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें