फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कोच के पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन करें

Mon, 09 Jun 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड क्लास सिटी अब राज्य की स्पोर्ट्स नर्सरी बनकर उभरेगा। यहीं से सानिया मिर्जा एवं साइना नेहवाल जैसे सितारे देश को मिलेंगे। गमाडा ने इस दिशा में कार्रवाई तेजी कर दी है। इसके पहले चरण में शहर में बनाए स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोचों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अगर सब कुछ सही रहा, तो इसी महीने स्टेडियमों में कोचों की नियुक्ति हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा शहर में आठ स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए गए हैं। इसके लिए गमाडा ने कोचों की भर्ती प्रकिया शुरू कर दी है। पहले चरण में विभिन्न गेम्स के दस कोच नियुक्त किए जाएंगे।

इनमें स्वीमिंग कोच से लेकर फुटवॉल कोच तक शामिल होंगे। गमाडा ने कोच नियुक्ति के लिए नियम काफी सख्त तय किए हैं। ऐसे में कोचों को भर्ती से पहले अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक जो आवेदक शर्तों पर खरा उतरेंगे। उन्हें ही कोचिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन पदों के लिए होगी भर्ती

गेम-------------------पद
स्वीमिंग कोच-----------1
बॉस्केटबाल कोच-------1
टेबल टैनिस कोच-------1
बैडमिंटन कोच----------1
स्कवेश कोच-----------1
स्केटिंग कोच-----------1
वालीबॉल कोच---------1
फुटबाल कोच----------1

महिला स्वीमिंग कोच भी
गमाडा ने स्वीमिंग पूलों के लिए इस बार महिला कोच भी रखने का फैसला लिया है। यह पहला मौका है जब महिला कोच की भर्ती की जाएगी। सारी भर्ती प्रक्रिया कांट्रेक्ट के आधार पर होगी। इससे शहर की महिलाओं एवं युवतियों को काफी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें