फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस बनी हॉकी टूर्नामेंट चैम्पियन

Sun, 05 Oct 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को पंजाब पुलिस ने सीआरपीएफ को 5-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप का आयोजन रॉक रोवर्स हॉकी क्लब की ओर से किया जा रहा है। फाइनल मुकाबला हॉकी स्टेडियम मोहाली में खेला गया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ से सी. टोपो ने मैच के चौथे मिनट में गोल कर शुरुआती बढ़त बनाई। मैच के आठवें मिनट में पंजाब पुलिस के मनदीप ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर किया। खेल के 24वें मिनट में पंजाब पुलिस के अजय ने गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। टोपो ने फिर 25वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर कर डाला।

इसके कुछ देर बाद पंजाब पुलिस के राजपाल ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 किया। टोपो ने एक बार फिर सभी को छकाते हुए 48वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 लेवल कर दिया।
विज्ञापन


मैच के 53वें मिनट में पंजाब पुलिस के राजपाल ने गोल का स्कोर 4-3 किया। मैच के 54वें मिनट में पंजाब पुलिस के जगमीत ने गोल ठोक कर अपनी टीम को विजेता ट्राफी दिलाई।

विजेता पंजाब पुलिस की टीम को पंजाब के आईपीएस रजिंदर सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैच में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम का साठ हजार की इनामी राशि मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें